*🔅🔆🚩चिंतन प्रवाह🚩🔆🔅*
_*शरीर खेत है, मन किसान है और पाप-पुण्य दो बीज हैं। जो बोयेंगे वही काटेंगे। बुरे कर्म काया में जीव को पीड़ा पहुंचाते हैं। यदि कोई बुरा कर्म करके सुख चाहे, तो वह कैसे पाएगा? बबूल का पेड़ लगाकर आम का फल कैसे मिलेगा? इतना ही नहीं, प्राणी जहां-जहां जाता है, उसके कर्म बराबर उसके साथ रहते हैं। जो प्रारब्ध में बना है, उसको भोगना निश्चित है, वह टल नहीं सकता।*_
*🕉️शुभ प्रभात🕉️*
*🙏मंगलमय दिवस की शुभकामनाएं🙏*
*राम राम जी*
`आज का पंचांग और राशिफल`
22-अगस्त-2024
वार:-गुरुवार
तिथी:-03तृतीया13:46
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-भाद्रपद
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-उत्तराभाद्रपद22:05
योग:-धृति13:10
करण:-विष्टि13:46
चन्द्रमा:-मीन
सूर्योदय:-06:05
सूर्यास्त:-18:54
दिशाशूल:-दक्षिण
निवारण उपाय:-दही का सेवन
ऋतु:-वर्षा शरद् ऋतु
गुलीक काल:-09:18से10:54
राहूकाल:-14:05से15:41
अभीजित:-12:04से12:55
पचंक,

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में जाएंगे। कहीं भी व्यर्थ धन ख़र्च करने से बचना अच्छा रहेगा। धन से जुड़े कोई भी लेन देन में असावधानी न बरतें। मित्रों के साथ संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती हैं। नई योजनाओं पर ध्यान आकर्षित होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा। संतान की उपलब्धियों से मन में सुकून और खुशी रहेगी।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको भय उत्पन्न हो सकता है। गुस्से की अधिकता संबंधों को बिगाड़ सकती है इसलिए बातचीत में अपनी मर्यादा का ख्याल रखें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य की योजना बन सकती है। अगर आप पूरी शिद्दत से मेहनत करते हैं तो काफी समय से रुके हुए कार्य शीघ्रता से पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी भी विषय पर बहस करने से परहेज रखें। गौशाला में गायों को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-जॉब को लेकर कुछ निराशा महसूस करेंगे। आपके खास आप को अनदेखा करेंगे। जीवन में स्वयं का आकलन बेहद ज़रूरी है और यह संतुष्टि और सफलता का एकमात्र, निश्चित तरीका है। मन में भावुकता रहेगी। आप अपने स्पष्ट विचारों से अपने सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज आपको नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा। भाई बंधुओ से मेल जोल केवल स्वार्थ के लिए ही रहेगा। आपको अपने व्यवहार और बातचीत में बहुत सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-कार्यक्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन है। परिवार के लोगों का साथ मिलने से आपकी तरक्की की राहें आसान होंगी। आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-बड़े फैसलों को आज के दिन टालना आपके लिए अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस जा सकती है। बनावटी और दिखावा पसंद लोगों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाइयों और परिवारजनों का साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी पैदा करेगा। संतान का जिद्दी पन और बेपरवाह होना आपको परेशान कर सकता है।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आप रुके हुए कार्यों को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे। भाग्य भी आपका साथ देगा। काल्पनिक विचारो की अधिकता रहेगी। ध्यान रखें आराम के समय आपकी नींद पूरी हो इसकी प्राथमिकता रखें। निकट संबंधी और मित्र अपना स्वार्थीपन व्यवहार दिखाएंगे। आगे से मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। अपना भेद किसी को ना दें।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। आपके अंदर उत्साह हिम्मत बनी रहेगी। अपने कामों को फाइनल करने के लिए आप मेहनत करने में पीछे नहीं हटेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है, जिससे मनोबल और दृढ़ता में कमी आएगी। ससुराल पक्ष के साथ पार्टनरशिप में व्यापार नुकसान देगा। बेहतर प्लानिंग के साथ धन की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। आपको अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है। पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*
