आज का पंचांग और राशिफल`10-जुलाई-2024

आज का पंचांग और राशिफल`10-जुलाई-2024

आज का पंचांग और राशिफल`

10-जुलाई-2024
वार:-बुधवार
तिथी:-04चतुर्थी07:52
पक्ष:-शुक्लपक्ष
माह:-आषाढ
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-मघा10:15
योग:-व्यतिपात27:09
करण:-विष्टि07:52
चन्द्रमा:-सिंह
सूर्योदय:-05:44
सूर्यास्त:-19:20
दिशाशूल:-उत्तर
निवारण उपाय:-तिल का सेवन
ऋतु:-वर्षा ऋतु
गुलीक काल:-10:52से 12:32
राहूकाल:-12:32से14:13
अभीजित:-नहीं है

आज का पंचांग और राशिफल`10-जुलाई-2024
आज का पंचांग और राशिफल`10-जुलाई-2024

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो,):-भाग्य आपका साथ देगा। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। जल्दबाजी में किए कार्य से नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है। आज आप कुछ विशेष कार्य को विशेष तरीके से संपादक करने में सक्षम रहेंगे। आपका मान सम्मान और यश कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :- आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का उचित समय है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को रोजगार मिल सकता है।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। विवाहोत्सव में शामिल होने का योग बनेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की मुसीबत में आप मदद करेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगा। और परिश्रम के अनुसार आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। रिश्तों की डोर को मजबूती से बनाए रखें। किसी विवाद की स्थिति में बहुत संयमित होकर व्यवहार करें और सभी की राय को महत्व दें।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। नई योजनाए बनने से आने वाले समय में लाभ मिलेगा। शरीर में चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ बहस करने से बचें। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :- जरूरी काम निपटाने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। संबंधों में मधुरता आने से शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। पुराने मित्रों से बातचीत करके आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार के साथ उचित समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद के भी कार्यक्रम बनेंगे।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-आज धन के आदान-प्रदान में आपको थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें सचेत रहना है। आज धन से संबंधित चीज़ों में सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। कारोबार को लेकर चिन्ता हो सकती है। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी, जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है, बेहतर होगा कि उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां भी सामने आएंगी। और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने में समर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपके लिए भाग्य उदय कारक साबित होगी। सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। मांगलिक उत्सव में जाना होगा। आप अपने अंदर नए विचारों का समावेश पाएंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :-आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरी की वजह से कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। अपने कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ क्रोध पर नियंत्रण रखें, इसके चलते विवाद की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक खर्च को लेकर सचेत रहें। बड़े खर्च भविष्य की राह मुश्किल कर सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी भी मिलेगी।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। धार्मिक संस्थाओं में सेवा संबंधी कार्यों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आज किसी काम के प्रति निर्णय लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लें। आज आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा):- धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे। आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी। रुके हुए छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करेंगे। अचानक चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यों में रुचि बनेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :- सुख के साधनों में बढ़त होगी। सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। मन में नए-नए विचार बनेंगे। पुराने रुके हुए कार्यों को शिद्दत से पूरा करेंगे। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights