*आज का पंचांग और राशिफल*
30-अगस्त-2024
वार:-शुक्रवार
तिथी:-12द्वादशी 26:25
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-भाद्रपद
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-पुनर्वसु17:55
योग :-व्यतिपात17:46
करण:-कौलव13:58
चन्द्रमा:-मिथुन11:34/कर्क
सूर्योदय:-06:09
सूर्यास्त:-18:46
दिशाशूल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-जौं का सेवन
ऋतु:-वर्षा शरद् ऋतु
गुलीक काल:-07:44से 09:18
राहूकाल:-10:53से12:27
अभीजित:-12:02से12:52

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-छोटी-छोटी समस्याओं से निराश होने की बजाय अगर हौसले से कार्य करें तो आपको आज लाभ मिलेगा। सकारात्मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी। मित्रों के साथ मौजमस्ती करेंगे। जल्दबाजी में कार्य न करें। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसाय अथवा जॉब में में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। किसी भी विषय पर तर्क-वितर्क अपने स्तर के व्यक्ति से ही करें। जोश में आकर किसी से कोई वादा भी न करें। किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस जा सकती है। रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। फिजूलखर्ची से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो लोग आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं। आपकी किसी भी परेशानी में आपके परिवार के लोगों का पूर्ण रुप से सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। मतलबी और मौकापरस्त मित्रों का साथ आपके अंदर नकारात्मकता पैदा करेगा। आज कुछेक परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-गलत जगह पूंजी निवेश करने से बचें। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। आपको थोड़ा सजग रहना होगा क्योंकि यह समय आपकी नौकरी में समस्याएं उत्पन्न करके परेशानी ला सकता है। इसलिए जागरूक रहें। आपकी भावनाएं आपके कार्यों और निर्णयों पर प्रभाव डालेंगी लेकिन संतुलित दृष्टि के लिए दिमाग और बुद्धिमत्ता से भी काम लें।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। प्रेम प्रसंगों से आपको निराशा और दुख महसूस होगा। आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी और उदासी रह सकती हैं। आप लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं। किसी से उलझने की बजाय आप उनको इग्नोर करने का प्रयास करें।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आलस्य की वजह से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका देगी। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। आपका मूड भी कुछ उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। आपके नज़दीकियों के साथ काफी समय से आप संपर्क नहीं कर पाए हैं तो उनसे मुलाकात अथवा बातचीत कीजिए। आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन के योग बन सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी को लेकर स्थानांतरण के संभावनाएं बढ़ रही है।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। लंबे समय से किसी बात को लेकर आप चिंतित थे तो आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने उत्साह में वृद्धि होगी। जोश और साहस के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*