Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग और राशिफल

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

10-सितम्बर-2024

वार:-मंगलवार

तिथि:-07सप्तमी23:12

माह:-भाद्रपद

पक्ष:-शुक्लपक्ष

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-अनुराधा20:03

योग:-विष्कुंभ24:30

करण:-गर10:38

चन्द्रमा:-वृश्चिक

सूर्योदय:-06:12

सूर्यास्त:-18:32

दिशाशूल:-उत्तर

निवारण उपाय:-तिल का सेवन

ऋतु:-शरदऋतु

गुलिक काल:-12:24से13:56

राहूकाल:-15:29से17:01

अभीजित:-11:59से12:48

___________

*🔅🔆🚩चिंतन प्रवाह🚩🔆🔅*

     *पुस्तकों से जुड़ी कई घटनाएं ऐसी हैं, जो बताती हैं कि इनसे लोगों कई लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है, जीवन संवरा है और उनका जीवन एक श्रेष्ठ पथ की ओर अग्रसर हुआ है। इसलिए जब मस्तिष्क में नकारात्मक चिंतन हावी हो तो उसकी दिशा परिवर्तित करने के लिए अच्छे साहित्य को पढ़ना चाहिए, क्योंकि अच्छे साहित्य में न केवल पढ़ने योग्य विचार होते हैं, बल्कि उसमें दिव्य ऊर्जा भी होती है, जो हमारे चिंतन की शैली को परिवर्तित करके हमें नवजीवन प्रदान करती है।*

🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

             *🕉️शुभ प्रभात🕉️*

 *🙏मंगलमय दिवस की शुभकामनाएं🙏*

*राम राम जी*🌹

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। आज सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। घर में आनन्द का वातावरण रहेगा। विरोधी अपनी योजनाओं में असफल होंगे। आज मानसिक भार कुछ कम होगा। कुछ देर अपने लिए समय निकालें। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातें अलगाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए व्यवहार करते समय स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो की आपके भले के लिए हैं। इसके कारण आपको परेशान नहीं होना चाहिए। आज आप अपने पसंद की वस्तु की खरीदारी करेंगे। जिससे आपके मन में खुशी और रोमांच रहेगा। छोटी-छोटी खुशियों को इकट्ठा करने की कोशिश करें। पुराने मित्रों से बातचीत करके मन को सुकून मिलेगा। आपका कोई नजदीकी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी। ऑफिस में कोई मुश्किल टारगेट मिल सकता है।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-समाज मे मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें तथा अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। व्यर्थ की गतिविधियों और क्रियाकलापों में खर्च करने से घर का बजट बिगड़ सकता है। आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। 

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-अपने खास दोस्तों और गुरुजनों के सानिध्य में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपनी समझदारी और सहनशीलता से सुलझा लेंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता आदि की तैयारी में खास लोगों से उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य का नाराज रहना आपको व्यथित करेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। बहस करने से अच्‍छा है आप अपने काम में मन लगाएं। बड़े खर्च भविष्य की राह मुश्किल कर सकते हैं। ऑफिस की जिम्मेदारियां कंधों पर हैं तो इसमें गलती न छूटे। ऐसा न होने पर प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। उधार दिया गया सामान कारोबारियों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। अतः पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। नई योजनाए बनने से आने वाले समय में लाभ मिलेगा। शरीर में चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ बहस करने से बचें। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-जरूरी काम निपटाने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। संबंधों में मधुरता आने से शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। पुराने मित्रों से बातचीत करके आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार के साथ उचित समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद के भी कार्यक्रम बनेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरी हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-सुख के साधनों में बढ़त होगी। सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। मन में नए-नए विचार बनेंगे। पुराने रुके हुए कार्यों को शिद्दत से पूरा करेंगे। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उन्नतिदायक साबित होगा। आपकी इनकम स्थिर रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रखने में आपको प्रयास करने होंगे। क्योंकि आपका गुस्सा आपके संबंधों में तकरार उत्पन्न कर सकता है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-भाग्य आपका साथ देगा। अचानक व्यर्थ के खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। अगर आज के दिन लक्ष्य बनाकर चलते हैं तो काफी दिनों से लंबित कार्य शीघ्रता से पूरे हो सकते हैं। आपकी मदद से किसी को लाभ मिलेगा।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights