*आज का पंचांग और राशिफल*-29-अगस्त-2024
29-अगस्त-2024
वार:-गुरुवार
तिथी :-11एकादशी25:37
पक्ष :-कृष्णपक्ष
माह:-भाद्रपद
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र :-आर्द्रा16:39
योग:-सिद्धि18:17
करण:-बव13:25
चन्द्रमा:-मिथुन
सूर्योदय:-06:08
सूर्यास्त:-18:47
दिशाशूल:-दक्षिण
निवारण उपाय:-दही का सेवन
ऋतु:-वर्षा शरद् ऋतु
गुलीक काल:-09:18से10:53
राहूकाल:-14:02से15:37
अभीजित:-12:02से12:53
___________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। मन में कुछ नया सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुछ न कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आपके रूके हुए कार्यों में थोड़ी-सी कोशिश में ही सफलता मिल सकती है। आज आपका दिन आरामदायक रहेगा।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-सायंकाल के समय आज आपको थकान व तनाव के कारण कुछ सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी शिकायत हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन मेहनत करने से ना घबराएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज के दिन यात्रा करते हैं तो वाहन चलाने में विशेष रूप से सावधानी का प्रयोग करें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। रुका हुआ पैसा आ सकता है आप शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। प्रियजनों से भेंट होने पर प्रसन्न होंगे। आज मन में आशावादी विचारों का प्रवाह रहेगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-व्यवसाय में कुछ परिवर्तन जैसी स्थितियां कुछ समय से चल रही हैं। उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के संबंध वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे रहेंगे। परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें, व्यर्थ की बातें आपको नुकसान पहुंचाएगी। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बनी रहेगी। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ दूरियां महसूस करेंगे।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाई जा सकती हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का आपके कार्यों में सहयोग आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा। आपको शारीरिक व मानसिक आराम की आवश्यकता है। इसलिए मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय व्यतीत करें। आज के दिन कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी शुभचिंतक या मित्र के जरिए आपको लाभकारी प्रेरणा मिल सकती हैं। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यों में रुचि बनेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन है।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आज आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती हैं। आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आपको अपने व्यवहार में बहुत सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-तनाव कम होगा, मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर आज के दिन अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। कोई बड़ी सफलता आज आप को मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक,सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। दूरदराज से कुछ चिंताजनक खबर सुनने को मिल सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-अपने आर्थिक परिस्थिति को सुधारने के लिए बड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा और आप इसी निर्णय पर टिके रहेंगे, जिसके कारण कुछ देर तनाव से मुक्ति प्राप्त होगी, लेकिन आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपकी समस्या का पूरा समाधान नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए काम करते रहने की आवश्यकता होगी। संतान की कार्यप्रणाली भी आपके अंदर निराशा पैदा करेगी। सकारात्मक बातों का सहारा लेकर आप अपने दिन को खुशनुमा बना सकते हैं।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आपको अपनी क्षमताओं को दिखाना होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती हैं। किसी भी प्रकार के तनाव से बचने की कोशिश करें। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।
