Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल-23-अगस्त-2024 - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल-23-अगस्त-2024

आज का पंचांग और राशिफल

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

23-अगस्त-2024

वार:-शुक्रवार

तिथी:-04चतुर्थी10:39

पक्ष:-कृष्णपक्ष

माह:-भाद्रपद

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-रेवती19:54

योग:-शूल09:30

करण:-बालव10:39

चन्द्रमा:-मीन 19:54/मेष

सूर्योदय:-06:06

सूर्यास्त:-18:53

दिशाशूल:-पश्चिम

निवारण उपाय:-जौं का सेवन

ऋतु:-वर्षा शरद् ऋतु

गुलीक काल:-07:43से09:18

राहूकाल:-10:54से12:29

अभीजित:-12:04से12:55

पंचक समाप्त:-19:54,

___________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा। व्यर्थ की घूमने-फिरने व मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें। इसकी वजह से आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से प्राप्त करेंगे इसलिए प्रयासरत रहें। आपका वाहन खराब हो सकता है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-गुप्त शत्रुओं से बचना आपके लिए सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। कुछ लोग आप को भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पुराने मित्रों से बातचीत होगी। काफी दिनों से रुके हुए कार्य किसी की मदद से संपन्न हो सकते हैं। शादी के इच्छुक लोगों के लिए विवाहवार्ता आज आगे बढ़ सकती है। भाइयों और परिवारजनों का साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी पैदा करेगा।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। आपके खास प्रियजन आपको अनदेखा कर सकते हैं। मन में भावुकता रहेगी। मन में नया कुछ करने की इच्छा जागृत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेगे। आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-जिन महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार विलंब हो रहा है उन्हें अच्छे से करने के लिए कार्यों की सूची बनाये और मामलों को सुलझाएं। अंकुर नागौरी। दृढ़ संकल्प आपका बेहतरीन गुण हैं जिससे आ रही मुश्किलों को दूर कर सकते हैं। आज आपको कहीं से बकाया धन की प्र‍ाप्ति हो सकती है। ऐसा होने से आपके रुके पड़े काम अब पटरी पर आ सकते हैं। परंतु किसी अन्य पर निर्भर ना रहकर सभी निर्णय स्वयं ले। प्रॉपर्टी में निवेश आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-अगर किसी नए काम को शुरू करने की योजना है तो अभी उस पर और अधिक सोच-विचार करें। व्यवसायिक संपर्क सूत्रों और पार्टियों के साथ मेल-मुलाकात बढ़ाएं। सरकारी मामलों में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जिस काम से आपको उम्मीदें थीं, उसका नतीजा आपके फेवर में रहेगा। व्यर्थ के खर्चे आपके बजट को खराब कर सकते हैं। कोशिश करें कुछ खर्चों को अभी कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-गुस्से की अधिकता बनी रहेगी। भाई-बहनों से रिश्तों में सुधार आएगा। आजीविका के साधनों की परेशानी दूर होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस के कार्यों की अधिकता की वजह से कुछ परेशानी भी रहेगी। आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से मुलाकात आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-व्यर्थ के अत्यधिक खर्चे मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकते हैं। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आपकी भावनाएं आपके कार्यों और निर्णयों पर प्रभाव डालेंगी लेकिन संतुलित दृष्टि के लिए दिमाग और बुद्धिमत्ता से भी काम लें। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-धन को सुरक्षित रखें और कुछ बचत करें। नहीं तो यह पारिवारिक सुख सुवधिओं पर ही व्यय हो जाएगा। सांयकाल के समय किसी दावत या पार्टी का आयोजन हो सकता है। आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। संतान के प्रति कुछ चिंतित रह सकते हैं। कुछ समय योग और ध्यान करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। अनियमित खानपान गैस्ट्रिक की समस्या उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य व आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपनी ऊर्जा का संचय करें व प्राथमिकताओं पर संपूर्ण ध्यान केंद्रित करें। आपके प्रति किसी का विशेष आकर्षण बढ़ेगा। आपके रुके हुए कार्य किसी की मदद से संपन्न होंगे। काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-परिवारिक बात को लेकर मन में व्याकुलता ना आने दे कुछ बातें समय पर छोड़े। मन में बिना किसी कारण के कुछ अशांति और तनाव जैसा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातें अलगाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए व्यवहार करते समय स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। लंबित काम पूर्ण होंगे। मित्रों से मनमुटाव है तो आज के दिन दूर कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावटें दूर होने से वह पुनः अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित पाएंगे।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ समस्याएं महसूस कर सकते हैं। ज्यादा सोच विचार आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है लेकिन शेयर मार्केट में निवेश करने से परहेज रखें। छोटी यात्राओं का योग बनेगा। किसी परिचित द्वारा धन को लेकर धोखा हो सकता है। मन में भटकाव बना रहेगा।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-अव्यवस्था के बीच आप अपने विचारों से स्पष्टता और नई दृष्टि देंगे। आज के दिन कोशिशों का आपको उम्दा लाभ मिलेगा। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आज आपका गृहस्थ जीवन सुखमय ओर उत्तम रहेगा। करियर में अपेक्षित प्रगति होगी। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है और इन खर्चों से आप परेशान भी हो सकते हैं। धन को संचित रखने के लिये आपको अच्छा बजट प्लान बनाना चाहिये। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights