Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
`आज का पंचांग और राशिफल`-20-सितम्बर-2024 - Sanatan-Forever

`आज का पंचांग और राशिफल`-20-सितम्बर-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`-20-सितम्बर-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

20-सितम्बर-2024

वार:-शुक्रवार

तिथी:-03तृतिया21:15

पक्ष:-कृष्णपक्ष

माह:-आश्विन

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-अश्विनी26:42

योग:-ध्रुव15:18

करण:-वणिज10:55

चन्द्रमा:-मेष

सूर्योदय:-06:16

सूर्यास्त:-18:21

दिशाशूल:-पश्चिम

निवारण उपाय:-जौं का सेवन

ऋतु:-शरद् ऋतु

गुलीक काल:-07:47से 09:18

राहूकाल:-10:49से12:20

अभीजित:-11:56से12:44

तृतीया श्राद्ध,

___________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। घर के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। किसी भी कार्य को बेहतर दिशा देने के लिए ठोस निर्णय की आवश्यकता होती है जो आप लेने की कोशिश करें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ अचानक आए बड़े खर्च परेशानी पैदा कर सकते हैं। दूरदराज से कुछ चिंताजनक खबर सुनने को मिल सकती है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है। आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बनेंगे। यदि आप किसी कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुड़े हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। निकट दूर की यात्रा हो सकती है। आपके खास मित्र आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार कर सकते हैं। आपके लिए शांत चित्त रहना बेहतर रहेगा।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से कार्यो में मदद मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब बिगड़े काम संभाल लेंगे।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी फैसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आपकी प्लानिंग सफल भी होगी। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जाएगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज आप दौड़-धूप करके छोटी-छोटी सफलताएं अर्जित करेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत संबंधी जो परेशानियां आपको परेशान कर रही है उनसे आप को निजात मिलेगी।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। सूझबूझ और धैर्य से खराब परिस्थितियों को टालने में सक्रिय रहें। एक परिवर्तन आपके कार्य क्षेत्र में आने का संकेत दे रहा है। आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं या अपने कार्यालय में एक से दूसरे विभाग में आपका स्थानांतरण हो सकता है। आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आपको कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें। स्पष्ट वार्ता करना आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। जीवन साथी के साथ कुछ समस्या चल रही है तो आज उन्हें सुलझाया जा सकता है। मन में हल्का पन महसूस करेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-परिवार-मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपके अंदर आज संवेदनशीलता रहेगी। आपके नजदीकी मित्रों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा नहीं होगा। कुछ पॉजिटिविटी देने वाले कार्य करें। यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं तो मौके पर कैंसिल हो सकता है। रुके हुए कार्यों को तहे दिल से पूरा करें, इससे आपको मानसिक शांति अनुभव होगी। आप इस समय में चल रही परिस्थितियों और लोगों के साथ तालमेल बिठाएं।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। जीवन में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। स्वयं को इस भाव से मुक्त करें कि आप अपूर्ण हैं या दूसरे आपको महत्व नहीं देते। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी स्वस्थ सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। संतान के कैरियर को लेकर आप अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करेंगे।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-कामकाज से जुड़ा मानसिक तनाव शारीरिक कष्ट का कारण बन सकता है। आप जॉब को लेकर असंतुष्टि महसूस करेंगे। थोड़ा बहुत समय पर छोड़ दीजिए। अपने आपको तनावमुक्त रखेंगे तो आने वाला समय सेहतमंद ही गुजरेगा। विरोधी वर्ग को परास्त करने में सफलता प्राप्त करेंगे। शांत चित्त रहकर आराम करना आपको तरोताजा करेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-योजनाएं तो बहुत सारी बनेंगी लेकिन साथ ही यह आपको भ्रमित भी करेंगी। कामकाज संबंधी यात्राएं भी हो सकती हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अति आत्मविश्वास से बचें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानना बहुत जरुरी है। परिवार के किसी सदस्य की बेरुखी आपको परेशान कर सकती है। आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आप धैर्य से प्रत्येक बात का चिंतन करें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-परिवार की तरफ से आपको सकारात्मक सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राएं मन को स्वस्थ करेंगी। मित्रों से मेलजोल होगा। नई योजनाओं पर ध्यान आकर्षित होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा। आज भी कोई ऐसा ही रिस्क भरा काम आपको सौंपा जा सकता है। सांयकाल तक आप इस उत्तरदायित्व से निवृत्त हो जाएंगे और कार्य सफलता का श्रेय भी आपको मिल जाएगा।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights