Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
`आज का पंचांग और राशिफल`-20-जून-2024 - Sanatan-Forever

`आज का पंचांग और राशिफल`-20-जून-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`-20-जून-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

20-जून-2024

वार:-गुरुवार

तिथी:-13त्रयोदशी07:50

पक्ष :-शुक्लपक्ष

माह:-ज्येष्ठ

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र :-अनुराधा18:10

योग:-साध्य20:11

करण:-तैतिल07:50

चन्द्रमा:-वृश्चिक

सूर्योदय:-05:37

सूर्यास्त:-19:19

दिशाशूल:-दक्षिण

निवारण उपाय:-दही का सेवन

ऋतु:- ग्रीष्म-वर्षा ऋतु

गुलीक काल:-09:06से10:47

राहूकाल:-14:10से15:51

अभीजित:-12:02से12:56

____________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज के दिन आपको लाभ का अवसर मिल सकता है इसे हाथ से बिल्कुल न जाने दें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग ऑफिस में बहुत अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात महत्वपूर्ण रहेगी। निकट भविष्य में पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ रही है। आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके अनुकूल ग्रह आपके पराक्रम और धन में वृद्धि कर रहे हैं। न्यायिक मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो):-आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):-आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-आप आज परिस्थितियों को अपने अनुकूल महसूस करेंगे, आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवन साथी अथवा बिजनेस पार्टनर की कहीं बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। आज खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होता रहेगा। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा अथवा व्यवसाय करने वाले लोगों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर आज के दिन अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। कोई बड़ी सफलता आज आप को मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो):-आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। किसी भी विषय पर तर्क-वितर्क अपने स्तर के व्यक्ति से ही करें। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो की आपके भले के लिए हैं। इसके कारण आपको परेशान नहीं होना चाहिए। दांपत्य जीवन, प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। विद्यार्थियों को अपेक्षा अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चो के साथ बितेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज भावनाओं की अधिकता रहेगी, जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। किसी की कही बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। अगर आप प्रयास करते हैं तो लंबे समय से चल रही किसी मित्र या परिवारिक सदस्य के साथ नाराजगी दूर हो सकती है। जिन महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार विलंब हो रहा है उन्हें अच्छे से करने के लिए कार्यों की सूची बनाये और मामलों को सुलझाएं।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-आज के दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। इससे ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। नौकरी को लेकर स्थानांतरण के संभावनाएं बढ़ रही है, किसी लोभ या लालच में आकर नौकरी में बदलाव करना ठीक नहीं। अगर मनचाही जगह पर परिवर्तन हो रहा है तो अवसर बिल्कुल न गंवाएं। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। आपके प्रियजन का संदेश दिन को महत्वपूर्ण और खुशनुमा बनाएगा।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा):-प्रयासों के द्वारा आप अपने रुके हुए कार्यों को गति प्रदान कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में भरपूर लाभ मिलेगा। संध्या के समय कहीं से अचनाक लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।  सेहत से संबंधित कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। आपको दवाइयों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। आज आप अपने पसंद की वस्तु की खरीदारी करेंगे। जिससे आपके मन में खुशी और रोमांच रहेगा।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):-परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण मन में अस्थिरता बनी रहेगी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश करें। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। अगर प्रयास करते हैं तो लंबे समय से रुका कार्य संपन्न हो सकता है। आज आप कुछ बातों को लेकर खुश होंगे। कुछ दिल के खास लोगों से बात करके आप आज काफी भावुक भी होंगे और आपके दिल में प्रेम की भावना रहेगी।

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights