Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल-19-सितम्बर-2024 - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल-19-सितम्बर-2024

आज का पंचांग और राशिफल-19-सितम्बर-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

19-सितम्बर-2024

वार:-गुरुवार

तिथी :-02द्वितीया 24:40

पक्ष :-कृष्णपक्ष

माह:-आश्विन

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र :-उतराभाद्रपद08:04/रेवती:-29:15

योग:-वृद्धि 19:18

करण:-तैतिल14:28

चन्द्रमा:-मीन 29:15/मेष

सूर्योदय:-06:16

सूर्यास्त:-18:22

दिशाशूल:-दक्षिण

निवारण उपाय:-दही का सेवन

ऋतु:-शरदऋतु

गुलीक काल:-09:18से10:49

राहूकाल:-13:52से15:23

अभीजित:-11:56से12:45

पंचक समाप्त:-29:15,

___________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-लोगों की नकारात्मक बातों से आप परेशान हो सकते हैं। आप लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। कुछ बातों में जीवन साथी की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। अति जरूरत की वस्तुओं पर ही धन खर्च करने का सोचे। तनाव और चिंता से बीपी की समस्या बढ़ सकती हैं। शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। ज्यादा सोच विचार आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता हैं। अपने मनोबल को मजबूत बनाकर रखें।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :- परिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। छोटी-छोटी समस्याओं को सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। किसी भी प्रकार के कानूनी पचड़े से अपने को दूर रखें। मित्र सहयोगी आपके प्रति कुछ द्वेष-भाव रख सकते हैं। व्यर्थ के अत्यधिक खर्चे मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकते हैं। दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करे, इससे आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित रहेगा।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-मित्रों के साथ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। गुस्सा आने पर, बहस करने से बचें। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। बंधुजनों का सहयोग भी मिलता रहेगा। बदलते मौसम में खुद को इंफेक्शन से बचा कर रखें। मन को शांत चित्त रखने का प्रयास करें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-किसी के नकारात्मक व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा। राजनीतिक मामलों से खुद को दूर रखें। आज के दिन आपको वह काम करना चाहिए जिससे आपको ख़ुशी मिलती हो। निजी जीवन में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी स्वस्थ सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आप अपने कारोबार में पिछले कुछ समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अब अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव करने का उचित समय है। आर्थिक प्रयासों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। आज के दिन खुद को एक्टिव रखते हुए सभी कार्यों पर पैनी निगाह रखनी होगी। कोई भी काम में लापरवाही ना हो, गलतियां आपके लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। भाई बंधुओ से तकरार होने की संभावना है धैर्य का परिचय दें।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-महत्वपूर्ण यात्राएं होंगी। परिवार और दोस्तों के बीच अच्छा समय बीतेगा। आपके मन सकारात्मक विचार आएंगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे। आप खुद को नई ज्ञान की बातों से अपडेट करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर धन खर्च करेंगे। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच आपके कई कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करेगी। कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने प्रयास कर सकते हैं। जिसे आपको डिप्रेशन महसूस होगा। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। सायंकाल के पश्चात पुराने मित्रों से मिलना होगा। आज के दिन कोई नेक कार्य जरूर करें, जिससे आपका मन प्रसन्न हो। परिवार के साथ संबंधों को सुधारें।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज आपकी धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आस्था बढी दिखेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज नौकरी में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों का सरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप से परेशान हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इनसे सतर्क रहना होगा। आज अगर आप अपनी वाणी में मिठास रखते हैं तो आपके रुके हुए कार्य शीघ्रता से पूरे हो सकते हैं।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-मित्रों के साथ और सहयोग से आप प्रसन्‍न रहेंगे और आपके काम भी आसानी से बनते रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जल्दबाजी में किसी भी वस्तु की खरीदारी नुकसानदेह साबित हो सकती है इसलिए सचेत रहकर काम करें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। कुछ सकारात्मक बदलाव करके दिन को बेहतर बना सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए प्रचार और प्रचार पर ध्यान दें। व्यर्थ के विवादों से सजग रहना होगा। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। जमीन जायदाद व वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें क्योंकि कुछ अकस्मात खर्चे आने की संभावना है।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज लोग आपके व्यवहार से सन्तुष्ट रहेंगे। धन सम्बन्धी समस्या आज दूर हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। आज आप आलस्य से दूर रहें। आशावादी रहकर अपने रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करें। यह आपके कार्य क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा। परिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। छोटी-छोटी समस्याओं को सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। फालतू खर्च होगा।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं इसलिए अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करें। छोटी-छोटी समस्याएं जो आपको परेशान कर रही है उनको अनदेखा करने की कोशिश करें। आज उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights