*
`आज का पंचांग और राशिफल`
18-जून-2024
वार:-मंगलवार
तिथि:-11एकादशी06:25
माह:-ज्येष्ठ
पक्ष:-शुक्लपक्ष
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-स्वाती15:56
योग:-शिव21:38
करण:-विष्टि06:25
चन्द्रमा:-तुला
सूर्योदय:-05:37
सूर्यास्त:-19:18
दिशाशूल:-उत्तर
निवारण उपाय:-तिल का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म वर्षा ऋतु
गुलिक काल:-12:28से14:10
राहूकाल:-15:51से17:32
अभीजित:-12:01से12:55
__________
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):- कार्यस्थल पर आप आज काफी सुधार करेंगे। आज कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाई जा सकती है। आज ऑफिस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। अत्यधिक काम का बोझ आपको थका हुआ और ऊब महसूस कराएगा। असमंजस की स्थिति रहेगी, काम का दबाव अधिक रहेगा। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती है। थोड़ा धैर्य रखने से काम अचानक बन सकता हैं। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल करेंगे।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :- आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। काम के दबाव के बावजूद कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ संबंधों में आज के दिन सुधार होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं। समाजिक स्तर पर मान सम्मान में वृद्धि होगी। अनावश्यक यात्रा या घूमने फिरने से बचें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :- संतान के स्वभाव और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे मान- सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च करेंगे और प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-यह समय अपने कार्य क्षेत्र को दिशा या बदलाव देने का उचित समय है। कुछ समय से आप अस्थिरता को महसूस कर रहे है। नए और जोश भर देने वाले अवसर आज आपके सामने आ सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। शेयर मार्केट वगैरह में धन निवेश करने से परहेज रखें। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बनेगा।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रियजनों से भेंट होने पर प्रसन्न होंगे। आज मन में आशावादी विचारों का प्रवाह रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आज का दिन उन्नतिकारक है। आय और सम्पति के लिए शुभ दिन है। धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे। आप जॉब को लेकर भी असंतुष्टी महसूस करेंगे। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करेंगे। प्रियजनों से भेंट होने पर मन में प्रसन्नता आएगी। आज मन में आशावादी विचारों का प्रवाह रहेगा। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उन्हें असफल कर देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब होती नजर आएगी। शुभ समय के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता बनी रहेगी। आज आप कुछ संवेदनशील रहेंगे। किसी के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। अपने नकारात्मक विचारों को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। काम में किसी तरह का बदलाव करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। परंतु आर्थिक पक्ष अभी कमजोर ही रहेगी। उच्चाधिकारियों से संबंधों में खटास ना आने दे। बोलचाल का लहजा नरम रखें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेते रहे।
मकर (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):- रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आप अपने व्यवसाय और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। बेवजह की यात्रा को टाले। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा और फिजूलखर्ची से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती है। मन को शांत चित्त रखने का प्रयास करें। कुछ बातें आप अगर समय पर छोड़ दें तो मानसिक रूप से बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :- भाग्य आपका साथ देगा। आज लोग आपके व्यवहार से सन्तुष्ट रहेंगे। धन सम्बन्धी समस्या आज दूर हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। आलस्य से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। राजकीय कार्यों में सफलता के योग बने हुए हैं। इसलिए इन कामों के निपटाने को प्राथमिकता दें।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।
*निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*