Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल-16-जून-2024 - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल-16-जून-2024

आज का पंचांग और राशिफल-16-जून-2024

आज का पंचांग और राशिफल-16-जून-2024

16-जून-2024
वार :-रविवार
तिथी:-10दशमी28:44
पक्ष:-शुक्लपक्ष
माह:-ज्येष्ठ
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-हस्त11:12
योग:-वरियान21:02
करण:-तैतिल15:41
चन्द्रमा:-कन्या24:34/तुला
सूर्योदय:-05:36
सूर्यास्त:-19:18
दिशाशूल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-जौं का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म वर्षा ऋतु
गुलीक काल:-15:50से17:32
‌राहूकाल:-17:32से19:13
अभीजित:-12:01से12:55


आज का पंचांग और राशिफल-16-जून-2024
आज का पंचांग और राशिफल-16-जून-2024

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ) :-आज आपके लिए कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। पसंदीदा वस्तु की खरीदारी से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां दूर होकर स्नेह में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज का दिन व्यापार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ चेंज कर सकते हैं जोकि आवश्यक है, लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करें, तो उसमे अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। साझेदारी में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सकारात्मक तरीके से निपटाने की कोशिश करें। रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ा हौसला रखने पर काम आखिरी वक्त तक संपन्न होने की संभावना होंगी। ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-अगर आपको वांछित लाभ नहीं भी हो रहा तो चिन्ता नहीं करें। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा। आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है इसलिए संबंधों को खराब ना होने दें। बच्चों की गतिविधियों को भी नजर अंदाज ना करें।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो):-आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-बेवजह का आलस्य बना रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपको व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आज नए सम्पर्क बनाएं क्योंकि यह समय नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन है।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। आपका आध्यात्मिकता की ओर खिंचाव होगा। अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। आप दुगने उत्साह के साथ अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें। आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज के दिन भी किसी बड़े बहन-भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा न करें। दिल से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आप की बातचीत, मन में खुशी का संचार पैदा करेगी। किसी के साथ भी बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर जरूर ध्यान दें। किसी के भेद उजागर करने से बचें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-धार्मिक संस्थाओं में सेवा संबंधी कार्यों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आज किसी काम के प्रति निर्णय लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लें। माता को प्रसन्न रखें। मां, दादी एवं बुजर्गों का आशीर्वाद लें। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ समस्याएं महसूस कर सकते हैं।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा):-बिजनेस संबंधी नई योजना पर कार्य करेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की खराबी के हालात बन सकते हैं। कुछ पुराने लोगों से भी फोन पर कांटेक्ट हो सकता है, जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा होंगी। आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):-परिवार में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights