आज का पंचांग और राशिफल
15-सितम्बर-2024
वार :-रविवार
तिथी:-12द्वादशी18:12
पक्ष:-शुक्लपक्ष
माह:-भाद्रपद
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-श्रवण18:49
योग:-अतिगंड15:13
करण:-बव07:31
चन्द्रमा:-मकर 29:44कुम्भ
सूर्योदय:-06:14
सूर्यास्त:-18:27
दिशाशूल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-जौं का सेवन
ऋतु:-शरदऋतु
गुलीक काल:-15:25से16:57
राहूकाल:-16:57से18:29
अभीजित:-11:57से12:46

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-मित्रों अथवा परिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं। दिल से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आप की बातचीत, मन में खुशी का संचार पैदा करेगी। कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी सूझबूझ से सहयोगियों अथवा मित्रों की समस्याओं का निवारण करेंगे।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-रिश्तो में किसी प्रकार की खटास नहीं आए इस बात का ख्याल रखें। व्यर्थ की यात्रा न करें। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता आ सकती है। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती हैं। किसी की कही हुई बातें आपकी भावना को ठेस पहुंचा सकती है। आज मन में कुछ उलझन की स्थिति रहेगी। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अपने दिल के करीबी लोगों को समय देना न भूलें। आपका अपने तथा पारिवारिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। इस स्वभाव की वजह से आपको अपने काम के उचित परिणाम हासिल होंगे।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग होगी। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है। रिश्तों की डोर को मजबूती से बनाए रखें। किसी विवाद की स्थिति में बहुत संयमित होकर व्यवहार करें और सभी की राय को महत्व दें।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-भाइयों और परिवारजनों की सलाह से आप कुछ चल रही समस्याओं से निजात पाएंगे। मान-सम्मान में अचानक से वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होने से कार्यों में जल्दी से सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। जिसकी वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन शुभ फल प्रदान करने वाले होंगे।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा ना करें। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए बहार का खाने से बचें। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपसे कोई वादा करके मुकर सकता है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा अपने निर्णय खुद ही ले। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि खुशियों को किसी की नजर लग गई है, हालाकि यह आपका भ्रम ही होगा।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने काम को लेकर आगे बढ़ना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपनी कुछ गुप्त बातें किसी के सामने उजागर नहीं करनी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावटें दूर होने से वह पुनः अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित पाएंगे। साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगा। और परिश्रम के अनुसार आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। छोटी-छोटी खुशियों को इकट्ठा करने की कोशिश करें। पुराने मित्रों से बातचीत करके मन को सुकून मिलेगा। आपका कोई नजदीकी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। योग और एक्सरसाइज अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-मन में किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं होगा। आपका अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। जिससे बच्चे तथा परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा। आज आप किसी से भी कोई वायदा करते हैं तो उसे पूरा जरूर निभाए। आज कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाई जा सकती हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का आपके कार्यों में सहयोग आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। कुछ भ्रम की स्थिति आज आपके कार्यक्षेत्र में आने की संभावना है, लेकिन फिर भी आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से कार्य करेंगे। दूसरों के उकसावे अथवा बहकावे में न आएं। व्यवहारिक बनें, इमोशनल स्वभाव में बदलाव करना चाहिए। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके ऊपर ही आएगा।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। यदि आप नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी।आज के दिन कोई नेक कार्य जरूर करें, जिससे आपका मन प्रसन्न हो। परिवार के साथ संबंधों को सुधारें। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। लोगों को समझना और अपने लक्ष्य निर्धारित करना भी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपने दिल के करीबी लोगों को समय देना न भूलें।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-मन में नया कुछ करने की इच्छा जागृत होगी। आप अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता मिलेगी। मांगलिक/ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप दान पुण्य के कार्यों में भी कोई ध्यान लगाएंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपको शारीरिक क्षमताओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाने की दिशा में काम करना चाहिए।
