Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल-15-जुलाई-2024 - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल-15-जुलाई-2024

आज का पंचांग और राशिफल-15-जुलाई-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

15-जुलाई-2024

वार:-सोमवार

तिथी:-09नवमी19:19

माह:-आषाढ़  

पक्ष:-शुक्लपक्ष

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-स्वाती24:29

योग:-सिद्ध 06:59

करण:-बालव06:27

चन्द्रमा:-तुला

सूर्योदय:-05:46

सूर्यास्त:-19:19

दिशाशूल:-पूर्व

निवारण उपाय:-दूध का सेवन

ऋतु:-वर्षा ऋतु

गुलिक काल:-14:13से15:54

राहूकाल:-07:32से 09:12

अभीजित:-12:06से12:59

__________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ) :-मन में कुछ उलझन रहने के कारण निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। मन में किसी चीज़ को लेकर बेचैनी रह सकती है। किसी बात को लेकर छोटी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। आज आपका कोई जरूरी कार्य बन जाने से आपको बहुत खुशी होगी, जिसके लिए आप कोई पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस जा सकती है। रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी से सहयोग मिलने के योग हैं।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ा हौसला रखने पर काम आखिरी वक्त तक संपन्न होने की संभावना होंगी। ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज मन में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने प्रतिद्वद्विंयों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। अविवाहित लोगों की किसी रिश्तेदार की मदद से विवाह संबंधी वार्ता होगी।

दांपत्य जीवन कुछ उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करना चाहिए।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-व्यर्थ की यात्रा धन हानि और परेशानी पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता रहेगी। मित्रों द्वारा की गई व्यर्थ की बातों से मन में झुंझलाहट पैदा हो सकती है, जरूरत है बातचीत में गरिमा बनाये रखने की। आपकी क्रोध में की गई बात किसी से मतभेद उत्पन्न कर सकती है और दूसरों से रखी गई उपेक्षा भी आपके स्वयं के लिए मायूसी पैदा करेंगे।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आप आज परिस्थितियों को अपने अनुकूल महसूस करेंगे, आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवन साथी अथवा बिजनेस पार्टनर की कहीं बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से पारिवारिक बिजनेस में आज आपको लाभ हो सकता है।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-लंबे समय से किसी बात को लेकर आप चिंतित थे तो आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से उत्साह में वृद्धि होगी। जोश और साहस के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आप अपने कौशल को सुधारने के इच्छुक हैं। कार्यों में पूरा समय व्यस्त रहने वाले हैं। प्रतिबद्धता, काम पर ध्यान क्रेंद्रित करना और कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जिस व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-युवा वर्ग को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। साथ ही रचनात्मक संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए कोई नजदीकी एकांत स्थान या धार्मिक स्थान पर जाने का विचार करें। जिससे दोबारा से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप सुबह से ही एक के बाद एक घर के पिछले कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :-रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई कानूनी अवरोध आज दूर हो सकता हैं। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-किसी की कही हुई बातें आपकी भावना को ठेस पहुंचा सकती है। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपका जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा। आज आपको अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई रोग परेशान कर सकता है।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा):-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको अपने अधिकारियों से मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको संतान पक्ष की ओर से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकलकर आपके सामने आ सकते हैं और इन खर्चों की वजह से आपका बजट भी खराब हो सकता है। शाम से लेकर रात तक यात्रा का योग है, खास तौर पर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा। विदेश में रह रहे परिजन से आज फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights