Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल`-14-जुलाई-2024 - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल`-14-जुलाई-2024

आज का पंचांग और राशिफल`-14-जुलाई-2024

*आज का पंचांग और राशिफल`*

——————————————-

14-जुलाई-2024

वार :-रविवार

तिथी:-08अष्टमी17:26

पक्ष:-शुक्लपक्ष

माह:-आषाढ़    

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-चित्रा22:06

योग:-शिव06:15

करण:-बव17:26

चन्द्रमा:-कन्या08:43/तुला

सूर्योदय:-05:46

सूर्यास्त:-19:19

दिशाशूल:-पश्चिम

निवारण उपाय:-जौं का सेवन

ऋतु:-वर्षा ऋतु

गुलीक काल:-15:54से17:34

‌राहूकाल:-17:34से19:14

अभीजित:-12:06से12:59

____________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आप कुछ विशेष कार्य को विशेष तरीके से संपादक करने में सक्षम रहेंगे। आपका मान सम्मान और यश कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। किसी के अनुचित व्यवहार के कारण आप की झुंझलाहट बढ़ सकती है। सुनिश्चित करें कि आप को आराम और विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिलता रहे। नकारात्मक व्यक्तियों का साथ छोड़ें। उनकी बातों को इग्नोर करें। आपके परिवार में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। अपने कार्यों को गति देने के लिए आप अपने शुभचिंतकों के साथ बातचीत करें। सामान्य आर्थिक लाभ मिल सकता है। मन को शांत चित्त रखने का प्रयास करें। आप अपने स्पष्ट विचारों से अपने सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। मित्रगण और संबंधियों से मुलाकात मन में प्रसन्नता पैदा करेगी। संबंधों में मधुरता आने से शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। आपकी सलाह से लोग लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। किसी काम को कल पर टालने से आज आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, कहीं बाहर घुमने का प्लान भी बनायेंगे। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा। संतान को लेकर मन में चिंता के भाव रहेंगे।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-सुख के साधनों में बढ़त होगी। सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ा हौसला रखने पर काम आखिरी वक्त तक संपन्न होने की संभावना होंगी। ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज धार्मिक कार्य में रूचि बनी रहेगी। आनंद की अनुभूति होगी। आपको परिश्रम करने का का पूरा फल मिलेगा। व्यर्थ की परेशानी देने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। प्रियजन का संदेश दिन को महत्वपूर्ण और खुशनुमा बनाएगा। आप कुछ कामों के नतीजों को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-आप नवीन कार्य की योजना बना सकते है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। किसी प्रेरक व्‍यक्ति से मुलाकात प्रसन्‍नतादायक रहेगी। निवेश सोच समझकर करें। केसर तिलक लगाएं। काले और नीले वस्त्रों को आज धारण न करें। मित्रों का व अपने परिचितों का रूखा व्यवहार आपको परेशानी दे सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज आपके लिए कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। पसंदीदा वस्तु की खरीदारी से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां दूर होकर स्नेह में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है। आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बनेंगे। यदि आप किसी कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुड़े हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। आप अपने धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ उठायेंगे। जन मानस में आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में बनेगी लोग अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए आपसे परामर्श लेंगे।

मकर (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :- प्रभु कृपा से आज आपको जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। आपको इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी वर्तमान समस्याओं को खत्म करने के लिए प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। लाभकारी योजनाएं बनेंगी।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें  ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :- नई योजनाए बनने से आने वाले समय में लाभ मिलेगा। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप संवेदनशील रहेंगे। कुछ पॉजिटिविटी देने वाले कार्य करें। अपनी खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लायेंगी।

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights