Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल-08-जुलाई-2024 - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल-08-जुलाई-2024

आज का पंचांग और राशिफल-08-जुलाई-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

08-जुलाई-2024

वार:-सोमवार

तिथी:-03तृतिया

माह:-आषाढ़

पक्ष:-शुक्लपक्ष

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-पुष्य06:02

योग:-वज्र26:05

करण:-तैतिल17:30

चन्द्रमा:-कर्क

सूर्योदय:-05:43

सूर्यास्त:-19:20

दिशाशूल:-पूर्व

निवारण उपाय:-दूध का सेवन

ऋतु:-वर्षा ऋतु

गुलिक काल:-14:13से15:54

राहूकाल:-07:30से 09:10

अभीजित:-12:05से12:59

https://sanatan.techtunecentre.com/___________

आज का पंचांग और राशिफल-08-जुलाई-2024
आज का पंचांग और राशिफल-08-जुलाई-2024

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज के दिन कोई दुविधा दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। बहस करने से अच्‍छा है आप अपने काम में मन लगाएं ताकि आपको अपने हित में परिणाम प्राप्‍त हों और मन प्रसन्‍न रहे। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो):-संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्यक्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ भी करेंगे। अपनी योजनाओं को किसी के सामने ज्यादा जाहिर न करें। आपकी गुप्त योजनाएं आपके काम में फायदा देंगी। इस समय कहीं से अचानक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। बस अपने निर्णय को ही मान्यता दें। आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-कुछ बातों को लेकर आज आपका मन चिंता ग्रस्त रह सकता है। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें। पुराने रुके हुए कामों को पूरा करें। सकारात्मक दृष्टि और ऊर्जा के साथ विभिन्न् स्थितियों में अच्छा बदलाव लाएंगे। आने वाले समय में धन लाभ के योग बनेंगे। अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। आप दुगने उत्साह के साथ अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-कैरियर के अन्य अवसरों के लिए, यह समय बहुत सकारात्मक नहीं है। आपको वांछित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। अपने लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। नए विचारों के साथ आज आप अपने कार्य को गति देंगे। यह समय अतीत को अलविदा कहकर भविष्य के लिए नई दृष्टि अपनाने का है। सेहत में सुधार होगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आपका आज का दिन सफलता दिलवाने वाला और प्रसन्नता दायक हैं। अच्छे लोगो से सम्पर्क होगा और जरुरी काम भी आसानी से बन जायेगें। मानसिक तनाव कम हो सकता हैं। कोई आपके विश्वास का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर सकता हैं। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता हैं। बनावटी और दिखावा पसंद लोगों से दूरी बनाकर रखें।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आपके प्रियजन का संदेश दिन को महत्वपूर्ण और खुशनुमा बनाएगा। आज ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आज सुबह से ही आपका मूड अच्‍छा रहेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। छोटी-छोटी बातों से आपका मन दुखी हो सकता है।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। आशावादी रहकर अपने रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करें। आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समर्थन करने का मौका मिल सकता है। संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :-आज आप अपने परिवार के प्रति काफी सचेत और जिम्मेदार रहेगें। शादीशुदा लोगो का जीवन बहुत आनंद से बीतेगा। परिवार वाले आपकी बात मानेगें। शाम तक आप आराम की जरुरत महसूस करेगें। आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। समाजिक स्तर पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-अनुभव के आधार पर व्यावसायिक निर्णय लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों का भरोसा व सम्मान हासिल करेंगे। स्वतंत्र रूप से कार्य करने पर आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता है। उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए के लिए व्यवस्था में बदलाव लाएंगे। एक अहम निर्णय आपके भविष्य व रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। सब चीजों से अकेले निपटने के बजाय साथी से परामर्श लें। स्वयं के प्रति ईमानदार व खुशमिजाज रहें।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। किसी चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन मेहनत करने से ना घबराएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):-आपके जिन महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार विलंब हो रहा है उन्हें अच्छे से करने के लिए कार्यों की सूची बनाये और मामलों को तीव्र गति से सुलझाएं। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाएंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को अपने साथी के साथ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights