`आज का पंचांग और राशिफल`
——————————————-
वार:-शुक्रवार
तिथी:-30अमावस्या28:27
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-आषाढ
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-आर्द्रा28:06
योग :-ध्रुव27:48
करण:-चतुष्पाद16:39
चन्द्रमा:-मिथुन
सूर्योदय:-05:42
सूर्यास्त:-19:20
दिशाशूल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-जौं का सेवन
ऋतु:-वर्षा ऋतु
गुलीक काल:-07:29से 09:10
राहूकाल:-10:51से12:32
अभीजित:-12:05से12:59

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। आज आपका का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। दूसरों की अपेक्षाएं पूर्ण करने में संपूर्ण ऊर्जा लगाने की वजह से भावनात्मक रूप से भी रिक्त महसूस करेंगे। काफी समय से अटके हुए काम भी एकाएक ही पूरे हो जाएंगे। किसी कानूनी विवाद या मुकदमे की जीत भी आपके लिए खुशी का एक कारण होगी।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो):-आप अपने किसी खास की नकारात्मक बातों से परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अपना काम पर फोकस बनाए रखने और अपना काम ईमानदारी से करने का हैं। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातें अलगाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए व्यवहार करते समय स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):-आज आप अपने पसंद की वस्तु की खरीदारी करेंगे। जिससे आपके मन में खुशी और रोमांच रहेगा। छोटी-छोटी खुशियों को इकट्ठा करने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कुछ बातों को इग्नोर करेंगे तो दिन अच्छे से बीतेगा। सकारात्मक बातों का सहारा लेकर आप अपने दिन को खुशनुमा बना सकते हैं।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। काफी दिनों से रुके हुए कार्य किसी की मदद से संपन्न हो सकते हैं। भाइयों और मित्रों के सहयोग से आपको आज भरपूर लाभ के अवसर मिलेंगे। जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा। धन खर्च करने में सावधानी रखें।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-व्यर्थ की यात्रा धन हानि और परेशानी पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता रहेगी। मित्रों द्वारा की गई व्यर्थ की बातों से मन में झुंझलाहट पैदा हो सकती है, जरूरत है बातचीत में गरिमा बनाये रखने की। आपकी क्रोध में की गई बात किसी से मतभेद उत्पन्न कर सकती है और दूसरों से रखी गई उपेक्षा भी आपके स्वयं के लिए मायूसी पैदा करेंगे।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो):-आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है। पुरानी बातों को याद करके मन में भावुकता रहेगी। लोगों का स्वार्थ से भरा व्यवहार आपके मन को दुखी करेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन कुछ बातें समय पर छोड़ दीजिए आपको लाभ मिलेगा।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का समावेश पाएंगे। आपकी सलाह से किसी का कार्य बन सकता है। परिवारिक रिश्तो में किसी प्रकार की खटास नहीं आए इस बात का ख्याल रखें। निकट संबंधी और मित्र अपना स्वार्थीपन व्यवहार दिखाएंगे। अपनी व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार के साथ उचित समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद के भी कार्यक्रम बनेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :- मित्रों अथवा किसी खास नजदीकी व्यक्ति के साथ अगर संबंधों में कटुता आ गई है तो आज के दिन थोड़े से प्रयास करने से संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आज यदि आत्मविश्वास डगमगाए तो अपनों का मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। कोई नया काम शुरू किया है तो वह आसानी से समाप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य व आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपनी ऊर्जा का संचय करें व प्राथमिकताओं पर संपूर्ण ध्यान केंद्रित करें।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):- जॉब में अस्थिरता के कारण मानसिक परेशानी रह सकती है। अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। आप दुगने उत्साह के साथ अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने में किसी की मदद मिलेगी। ध्यान रखें स्थान परिवर्तन की संभावनाएं भी प्रबल हैं। व्यवहार में संयम का भाव बनाए रखें। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को प्रगति का अच्छा अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का समावेश पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। प्रॉपर्टी के कागजात और पुरानी फाइलों की संभाल करें। ऑफिशियल मामलों में कोई दुविधा है तो परेशान न हों, तनाव से बात और बिगड़ सकती है। कामकाज में मन नहीं लग रहा है तो थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो साझेदार के साथ अविश्वास की भावना न पनपने दें।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-राजनीतिक मामलों से खुद को दूर रखें। आज आपके पराक्रम और हौसले में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से मन खुश होगा। कार्य स्थल पर सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। यदि कोई नया कार्य प्रारम्भ करने की योेजना बना रहे हैं तो उसका अभी कुछ समय के लिए स्थगित ही रखें। संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे। जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए प्रचार और प्रचार पर ध्यान दें। व्यर्थ के विवादों से सजग रहना होगा। स्वास्थ्य में डिहाइड्रेशन सेहत खराब कर सकती है। सेहत पर भी जरूर ध्यान दें।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*