Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल-03-सितम्बर-2024 - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल-03-सितम्बर-2024

आज का पंचांग और राशिफल-03-सितम्बर-2024

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

03-सितम्बर-2024

वार :-मंगलवार

तिथि:-30अमावस्या07:25

माह:-भाद्रपद

पक्ष:-कृष्णपक्ष

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-पूर्वाफाल्गुनी27:10

योग:-सिद्ध19:04

करण:-नाग07:25

चन्द्रमा:-सिंह

सूर्योदय:-06:11

सूर्यास्त:-18:42

दिशाशूल:-उत्तर

निवारण उपाय:-तिल का सेवन

ऋतु:-वर्षा-शरद् ऋतु

गुलिक काल:-12:26से13:59

राहूकाल:-15:33से17:07

अभीजित:-12:01से12:51

___________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-कुछ निजी समस्याएं रहेंगी, लेकिन इस समय धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालें। ये समय बहुत शांति और धैर्य से बिताएं। आज के दिन मेहनत के मुताबिक ज्यादा नतीजे नहीं मिल पाएंगे। अपने मन में सक्रिय विचारों को जगह दें। भावनाओं में आकर लिए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए अपनी कमजोरी पर जीत हासिल करें। संतान के विवाह के लिए आज कोई उचित प्रस्ताव सकता है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप  किसी काम को लेकर फैसला जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी बड़ी सोच का लाभ उठाएंगे। धन संपत्ति संबंधित कामों में आपको सावधानी बरतनी होगी। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अपनों के साथ यदि संबंधों में कोई दरार आ गई थी, तो वह दूर होगी। आपको आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ें अपनों की सलाह पर चलेंगे, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने परिजनों व रिश्तेदारों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद  खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी काम में आप बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज आपके लिए कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने जीवन को दूसरों के लिए आदर्श बनाएं। किन्तु इस प्रक्रिया में अपने महत्त्व को कम न होने दें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-धन का निवेश सोच-समझकर करें। आपके खास आप को अनदेखा करेंगे। जिसे आप अपमान महसूस करेंगे। आपकी भावनाएं आपके कार्यों और निर्णयों पर प्रभाव डालेंगी लेकिन संतुलित दृष्टि के लिए दिमाग और बुद्धिमत्ता से भी काम लें। मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। प्रभावशाली एवं राजनीति से संबंधित लोगों के साथ संपर्क का लाभ मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर में बिजली का खराब सामान न रखें। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज के दिन यात्रा करते हैं तो वाहन चलाने में विशेष रूप से सावधानी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। बेवजह की चिंता छोड़ कर परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करें।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ होगा। मान सम्मान बढेगा। जीवन-साथी के साथ प्यार , अपनापन और स्नेह महसूस करेंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते खुद के लिए वक्त निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन का अवसर मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज के दिन मन में अस्थिरता बनी रहेगी। आपका मूड भी कुछ उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आपके नज़दीकियों के साथ काफी समय से आप संपर्क नहीं कर पाए हैं तो उनसे मुलाकात अथवा बातचीत कीजिए। आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आज के दिन कोशिशों का आपको उम्दा लाभ मिलेगा। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सूझबूझ और धैर्य से टेंशन देने वाली परिस्थितियों को टालने में सक्रिय रहें। मन में अनेक प्रकार की चिंताओं के बावजूद आज आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छोटे-छोटे कार्यों को आप शीघ्रता से पूरा करेंगे। घर-परिवार तथा सहकर्मियों का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवारिक जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। तनाव से बचकर रहें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। घर के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। किसी भी कार्य को बेहतर दिशा देने के लिए ठोस निर्णय की आवश्यकता होती है जो आप लेने की कोशिश करें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-परिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। आज अगर आप प्रयास करते हैं तो कोई मुश्किल समस्या का समाधान मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। आपका सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज के दिन यात्रा करते हैं तो वाहन चलाने में विशेष रूप से सावधानी का प्रयोग करें। गायों को हरा चारा खिलाएं।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights