Warning: Attempt to read property "base" on null in /home/u599592017/domains/sanatan.techtunecentre.com/public_html/wp-content/plugins/wp-to-buffer/lib/includes/class-wp-to-social-pro-screen.php on line 89
आज का पंचांग और राशिफल - Sanatan-Forever

आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग और राशिफल

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

26-अगस्त-2024

वार:-सोमवार

तिथी:-08अष्टमी26:20

माह:-भाद्रपद

पक्ष:-कृष्णपक्ष

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र:-कृतिका15:55

योग :-व्याधात22:16

करण:-बालव14:55

चन्द्रमा:-वृषभ

सूर्योदय:-06:07

सूर्यास्त:-18:50

दिशाशूल:-पूर्व

निवारण उपाय:-दूध का सेवन

ऋतु:-वर्षा शरद् ऋतु

गुलिक काल:-14:03से15:39

राहूकाल:-07:43से 09:18

अभीजित:-12:03से12:54

श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत,

*🔅🔆🚩चिंतन प्रवाह🚩🔆🔅*

_*दिखावे की ललक में किए गए अच्छे कार्य अपनी दिव्यता और उससे अर्जित पुण्य संपदा को खो बैठते हैं। आज की दुनिया में लोग अच्छा दिखना चाहते हैं, लेकिन अच्छा करना नहीं चाहते। ऐसे कम लोग ही हैं जो अच्छा दिखने के साथ अच्छा करना चाहते हैं। अधिकतर लोग ऐसे हैं जो अच्छा दिखने के फेर में बहुत कुछ बुरा कर्म करते रहते हैं। अच्छा दिखने की चाहत व्यक्ति को अंदर से खोखला करती है और रिक्तता से भर देती है।*_

             *🕉️शुभ प्रभात🕉️*

 *🙏मंगलमय दिवस की शुभकामनाएं🙏*

___________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-घर में किसी शुभ, मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। धन की व्यवस्था को लेकर मन में चिंता के भाव रहेंगे। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। जिन जरूरी कामों में आप अभी व्यस्त हैं उसे बीच में रोकने की कोशिश नहीं करें। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-कोई भी नकारात्मक परिस्थिति आने पर शांति और सूझबूझ से कोई भी निर्णय ले, अन्यथा परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। आज किसी से भी कोई वादा ना करें, क्योंकि निभाना मुश्किल हो सकता है। आज आपके जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घर का निर्माण अथवा साज-सज्जा की चीजों पर भी ध्यान लगाएंगे, वे उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाए, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। रुका हुआ कार्य पूरा होने पर मन में खुशी का संचार रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खुद के सुधारों पर मंथन करेंगे। व्यर्थ की चिंताएं से तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-वित्तियां ममलों के लिए आने वाला समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप नए विचारों और नए अनुभव के साथ अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपके खास प्रियजन आपको अनदेखा कर सकते हैं। मन में भावुकता रहेगी। स्वयं पर विश्वास रखें और कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी और उदासी रह सकती हैं। आप लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं। किसी से उलझने की बजाय आप उनको इग्नोर करने का प्रयास करें। जॉब के लिहाज से समय अनुकूल हैं। आज का दिन आपके लिए बीती बातों से आगे बढ़ने का है।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आपको अपने व्यवहार में बहुत सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा। कुछ खास बातों को लेकर आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता हैं। आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च करेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आपके मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-इन दिनों आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, हो सकता है आप इन शुभ अवसरों का लाभ नहीं उठा पाए और धन लाभ से वंचित रह जाये। इसके लिए आप पूरी सूझबूझ रखें। आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी काम को कल पर टालने से आज आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आपको अपने मन में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पहले सोच विचार करना आवश्यक हैं। अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। व्यापारी लोगों को धन आगमन में दिक्कतें आ सकती हैं।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जिस प्रकार के फायदे और लाभ आप अपने तरीके से लेना चाहते हैं, उसमें अभी कुछ रूकावटें जरूर आ सकती हैं। मन में अज्ञात भय रहेगा और उधेड़बुन रहेगी। आप सूझबूझ और कूटनीति से काम लेंगे तो आ रही उलझनों से पीछा छूट जाएगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights